उत्तरकाशी, नवम्बर 30 -- होटल व्यवसायी अरविंद कुडियाल की ओर से एकत्र किए गए दुर्लभ और महत्वपूर्ण स्थलों के जल को हरिद्धार भेजा गया। वहां अखिल विश्व गायत्री की शताब्दी महोत्सव के लिए इस जल को शामिल किया जाएगा। गायात्री परिवार के प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश बहुगुणा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जनवरी 2026 में प्रस्तावित शताब्दी महोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही है। इस आयोजन से पूर्व होने वाले विशेष पूजा अर्चना के लिए देश के अनेक पवित्र स्थलों से जल तथा पवित्र मिट्टी का संग्रह कर उसे बैरागी द्वीप हरिद्वार में पहुंचाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.