हजारीबाग, फरवरी 10 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता को देश में लागू करने के विरुद्ध देश के मान्यता प्राप्त दस श्रमिक संगठनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के द्वारा दिनांक 12 फरवरी को आहुत एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल को हजारीबाग के वाम दलों ने पुर्ण समर्थन किया है। इस संबंध में। एक बैठक सीपीआई कार्यालय में सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बताया गया कि वर्तमान बजट में वीभीजी रामजी के लिए एक रुपया का भी प्रावधान नहीं किया गया है। ये संहिता लाने के पहले मोदी सरकार ने देश के 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया जिससे सरकारी और स्थाई नौकरी करने वाले मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों की मुश्किलें बहुत बढ़ गई है। इसलिए वाम दल केन्द्र सरकार से मांग करती है कि अविलंब वीभीजी रामजी एवं चार श्रम संह...