सीवान, मई 9 -- सीवान। शहर के प्रसिद्ध उद्यमी रुपेश कुमार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद स्वर्णकार समाज और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रुपेश कुमार लंबे समय से समाज के हितों, संगठन विस्तार और स्वर्णकार समुदाय की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर रुपेश कुमार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरे देश में स्वर्णकार समाज को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- वैश्य एकता परिषद की सकीट नगर कार्यकारिणी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.