रांची, मार्च 29 -- रांची। अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक समाज आपसी एकजुटता कायम रखने और संस्था का विस्तार करेगा। संगठन की हुई आभासी बैठक में समाज के विकास को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर से शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने किया। तय हुआ कि संगठन के बैनर तले एक पहचान, प्रतीक चिन्ह कायम रहे। इसको लेकर कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया गया। संगठन की अगली बैठक झारखंड में आहूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन की ओर से नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के अलावा मंत्रिमंडल में शामिल सुंडी शौंडिक समाज के दीपक शाह, सांसद रविन महतो, किशोरी शाह समेत वैश्य समाज के 11 सांसदों को बधाई दी गई। बैठक में झारखंड से संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र साहू समेत सभी राज्यों से प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.