पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर निगम कर्मी विष्णु राम को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का पलामू जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राम ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा । मौके पर विष्णु राम ने कहा कि सफाई मजदूरों के हित में वे सदैव कार्य करेंगे। मजदूरों के अधिकार के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के कई लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...