देहरादून, फरवरी 28 -- रुड़की। ज्योतिष धर्म अध्यात्म सम्मेलन सनातन महाकुंभ वेदांत महोत्सव का आयोजन आदर्श नगर स्थित एक पैलेस में किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राजराजेश्वर आश्रम महाराज व महंत डॉ रवींद्र पुरी महाराज ने सम्मेलन को संबोधित किया। लाल किताब के नेता पंडित अनिल वत्स, एके दुबे पद्मेश, पवन सिंह, पवन सिन्हा, पंडित बृजकिशोर आदि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ज्योतिष क्या है किस तरह से वह कल्याणकारी है और कैसे हानिकारक है कैसे हम उनकी मान्यता करनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य पंडित ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...