अखिल भारतीय सक्सेना परिवार की पहली महिला अध्यक्ष दीपा
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। अखिल भारतीय सक्सेना परिवार का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष चुना गया। दीप सक्सेना अखिल भारतीय सक्सेना परिवार की अध्यक्ष बनाईं गईं। मुख्य अतिथि डॉ. नेहा सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपने व्यंग्यों से सभी को खूब हंसाया। मेधावी बच्चों और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मालिनी सक्सेना, मीरा सक्सेना, मधु सक्सेना, अजीत सक्सेनना, सुरेंद्र सक्सेना, सुधीर सक्सेना, सीपी सक्सेना, आरसी सक्सेना, डॉ. कुलदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.