मधेपुरा, मार्च 12 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़की बढ़ाना में 14 मार्च से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग की तैयारी तेज हो चुकी है। अधिवेशन में अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए भव्य पंडाल और संत महात्माओं के लिए जन बासा सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की जा रही है। बताया गया अधिवेशन में बिहार के अलावा झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा नेपाल से करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। अधिवेशन में संतमत सत्संग आश्रम बनियापुर के स्वामी चतुरनंद जी महाराज के अलावा अन्य संत महात्माओं का समागम होने की बात कही जा रही है। अधिवेशन में शामिल होने वाले संत महात्माओं के लिए जन बासा, भव्य पंडाल, रोशनी, लाउडस्पीकर, पेयजल, शौचालय, भोजनालय,...