बोकारो, अप्रैल 29 -- संगीतज्ञ पं बच्चन जी महाराज के संयोजन में सेक्टर 4 डी शिव हनुमान मंदिर परिसर में अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ आर एन सिंह ने किया। उन्होंने कहा संगीत सतत् साधना की चीज है। संगीत ईश्वर की आराधना का सबसे सुगम मार्ग है। इस अवसर पर बोकारो व बाहर से आमंत्रित कलाकारों ने गायन व वादन की सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय, अंडमान निकोबार से पधारे संगीत शिक्षक व गया घराने के शास्त्रीय गायक अभिनंदन पाठक ने राग बिहाग में धमार गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके साथ मृदंग पर पं बच्चन जी महाराज, तबले पर स्वपन कुमार, हारमोनियम पर पं श्याम गोस्वामी व चंद्र कान्त शर्मा ने संगति की। कार्यक्रम में तबले पर राजू गोस्वामी, आदित्य कुमार दुबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.