वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। एकसेवीटी किंग्स चेस अकादमी की ओर से कामेश्वर नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित कामेशहट होटल में किया गया है। अकादमी की संस्थापक डॉ. श्वेता भारती ने बताया कि विभिन्न राज्यों से 210 खिलाड़ियों की प्रविष्टि अबतक प्राप्त हो चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल के फिडे मास्टर सम्यक धरेवा, संजीब चैटर्जी, महाराष्ट्र से गीतेश मिश्रा, दिल्ली से इंटरनेशनल मास्टर आर्यन वार्षणेय आदि रहेंगे। फिडे रेटिंग टूर्नामेंट जीत चुके आठ साल के जयपुर के शिवाय सिंह, वाराणसी के श्रेयश मिश्रा, प्रणव रूंगटा आदि प्रतियोगिता में प्रमुख आकर्षण रहेंगे। यह भी पढ़ें- ओपन शतरंज प्रतियोगिता 18 से आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि मुकाबले के लिए सौ बोर्ड लगाए जाएंगे। 40-40 मि...