कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कोडरमा द्वारा झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया गया। दरअसल हॉस्टल में अध्ययनरत 10वीं कक्षा के छात्र उदित राज (पिता - विजय यादव, ग्राम लक्खीबागी) की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही अभाविप के जिला संयोजक अतुल आनंद एवं नगर मंत्री सुधांशु यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, छात्र के परिजनों से मुलाकात की तथा विद्यालय प्रबंधन से भी संपर्क किया। किंतु विद्यालय प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। एसपी ने 24 घंटे के भीतर दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूल के छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी साथ ही यह भी कहा गया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.