पलामू, सितम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) से जुड़े वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता के मामलों की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। परिषद के विभाग संयोजक प्रिंस सिंह ने झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का आग्रह किया। साथ ही स्पष्ट किया अभाविप का उद्देश्य किसी व्यक्ति को पूर्वाग्रह के आधार पर दोषी ठहराना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। प्रिंस सिंह ने संबंधित पत्र में कहा कि जांच को केवल एक-दो स्तर तक सीमित रखने के बजाय संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भू...