अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाझा के कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत से की भेंट
जमुई, जून 28 -- झाझा, नगर संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई झाझा के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा के विधायक दामोदर रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भेंट के दौरान कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं परिवहन से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दक्षिण बिहार हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर शैक्षणिक एवं सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती रही है। यह भी पढ़ें- अभाविप ने डीआरएम को दिया ज्ञापन उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.