बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नवीन प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सैकड़ों छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के निर्वाचन अधिकारी प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर द्वारा सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। आए ऊर्जावान छात्र कार्यकर्ताओं को प्रांत उपाध्यक्ष, प्रांत सह-मंत्री और विभिन्न आयामों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण ने कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। अधिवेशन के दौरान शिक्षा क्षेत्र में सुधार, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन...