देवरिया, अगस्त 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत ने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।उद्घाटन सत्र मे प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख डा. विवेक मिश्र ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा सांस्कारिक छात्र संगठन है। विद्यार्थी समाज का दर्पण है जो वर्तमान की स्थिति को दिखाने के साथ हमारे राष्ट्र की दिशा और दशा को निर्धारित करता है। भविष्य का भारत कैसा हो ऐसी संकल्पनाओं और परिवर्तनों का स्वाभाविक माध्यम विद्यार्थी है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ताओं को ...