काशीपुर, जुलाई 11 -- काशीपुर। अखिल भारतीय रोहेला क्षत्रिय महासभा नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को कोर्ट कंपाउंड में होगा। महासभा के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष संजय रुहेला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह रुहेला तथा विशिष्ठ अतिथि मेयर दीपक बाली होंगे। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथग्रहण के साथ उत्कृष्ट और विशिष्ठ कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ब्राहमण सभा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...