अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप का हुआ समापन
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के तीरंदाजी प्रशिक्षण अकादमी परिसर में आयोजित 16वीं अखिल भारतीय रेलवे (महिला एवं पुरुष) तीन दिवसीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। 7 से 9 सितंबर तक चले इस खेल आयोजन में भारतीय रेलवे के 13 विभिन्न रेल जोनों से आए प्रतिभावान महिला और पुरुष तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने सटीक निशाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। चिरेका खेल कूद संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि चिरेका के महाप्रबंधक सह संरक्षक मोहित चंद्रा उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण उन्होंने प्रतियोगिता के सभी 12 इवेंट्स के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर महाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.