लोहरदगा, दिसम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा रविवार को लोहरदगा के पतराटोली, शांति नगर आदि क्षेत्र की गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच कंबल, गर्म वस्त्र, बिस्किट,टॉफी आदि सामग्री वितरण किया गया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन लोहरदगा शाखा की जिला अध्यक्ष ममता बंका ने कहा कि गरीबों एवं असहायों की जितनी भी सेवा की जाए कम है। सेवा करना ही हम सभी का सबसे बड़ा धर्म है। आज इन गरीब वृद्ध लोग का सेवा कर मन तृप्त हो गया। संरक्षक शकुंतला राजगढ़िया ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन हर वक्त जरूरतमंदों एवं असहायों के बीच हर सहयोग प्रदान करते आ रही है, और आगे भी करते रहेगी। अनीता पोद्दार ने कहा कि हम सभी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है और समर्थ लोगों से अपील की है कि ठंड के इस मौसम पर गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद अवश्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.