वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की ओर से प्रतिभाशाली युवती को लैपटॉप दिया गया। शाखा अध्यक्ष सरोज तुलस्यान ने कहा कि इससे उसके सपनों को उड़ान मिलेगी। महिला सशक्तीकरण के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों का सहयोग किया जाएगा। प्रीति बाजोरिया, मधु तुलस्यान, मीनू केजरीवाल और सुगंधा केजरीवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में मंगलवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...