नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता महिला किसानों की प्रतिष्ठा को समाज में किसान के रूप में स्थापित करने और कृषि कार्य की चुनौतियों को उजागर करने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ द्वारा अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।यह सम्मेलन राजधानी में 30 सितंबर को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम (के. डी. जाधव) में आयोजित होगा। जिसमें देश भर के सभी राज्यों से हजारों महिला किसान कार्यकर्ता सम्मिलित होंगी। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों का सम्मान होगा। इस अवसर पर गौ कृषि वाणिज्यम्, जैविक खेती, बीज संरक्षण, पशुपालन, रोजगार व खाद्य प्रसंस्करण जैसी श्रेणियों में देश भर से चयनित महिला किसानों को सम्मानित किया जाएगा।ज्ञात हो कि वर्ष 2026 को संयुक्त राष्ट्र स...