अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में भाग लेने उत्तराखंड जाएंगे देवघर के मेयर
देवघर, जून 1 -- उत्तराखंड में 3 और 4 जून को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया मेयर सम्मेलन (अखिल भारतीय महापौर परिषद बैठक) में भाग लेने के लिए देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राज्यों और महानगरों के मेयर तथा नगरीय विकास विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में शहरों का सतत विकास, आधुनिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और डिजिटल व स्मार्ट नगर निगम प्रशासन से जुड़े अनुभवों को साझा करना है।
महापौर का बयान उत्तराखंड रवाना होने से पूर्व सोमवार को देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने कहा कि यह बैठक देवघर नगर निगम के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। देश भर के अग्रणी शहरों के मेयरों के साथ संवाद कर हम वहां की बेहतरीन नीतियों को समझेंगे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.