मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेयर निर्मला देवी को अखिल भारतीय महापौर परिषद का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। गुजरात के सूरत में आयोजित परिषद की राष्ट्रीय बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मेयर को परिषद की नई जिम्मेवारी को लेकर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बिहार से पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू व अन्य के साथ ही महापौर परिषद की राष्ट्रीय बैठक में देश के 20 राज्यों के मेयर शामिल हुए। मेयर ने कहा कि बैठक में शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह नगर विकास, शहरी सुशासन और जल कल्याण के कार्यों के अलावा नगर निगम को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए प्रेरणादायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.