अखिल भारतीय मजदूर संगठित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण कुमार
मुंगेर, अगस्त 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मजदूर संगठित मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वलीपुर जमालपुर निवासी अरुण कुमार को मनोनीत किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनके मनोनयन की घोषणा की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर संगठन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, पूजा कुमारी को बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष तथा विश्वजीत कुमार गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के विस्तार एवं संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नर ही नारायण है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.