चतरा, फरवरी 27 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि । प्रतापपुर में अखिल भारतीय भुईयां समाज की ओर से शबरी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबसे पहले श्री राम भक्त माता शबरी एवं श्री राम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। और माता शबरी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने समाज को शिक्षा के प्रति अपने अपने बच्चों को जागरूक करने, बालविवाह के प्रति सजग होने नशा मुक्ति समाज को लेजाने के लिए समाज को जागरूक करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया कहां से कहां पहुंच गया है परंतु हमारा समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। जबकि सरकार हमारे समाज को उत्थान करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। लेकिन समाज के लोग जागरूक न...