कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी ने होली की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेमपूर्वक साथ चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीनानाथ पांडेय, बरुण पांडेय, ह्दयनाथ मिश्रा, त्रिवेणी पाण्डेय, चन्द्रशेखर जोशी, संजय बनर्जी, धीरज जोशी,...