रांची, जुलाई 19 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) की बैठक रविवार को ठाकुर गांव बैंक मोड़ में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों, वर्तमान चुनौतियों और समाज की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी उचित कारण के ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज को दिशा देने में विश्वास करता है। संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रंगनाथ चौबे ने कहा कि अब ब्राह्मण समाज के एकजुट होने का समय है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ उन्हें अपनी जड़ों और गांव से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उनका कहना था कि इससे समाज के साथ-साथ क्षेत्र ...