बुलंदशहर, मार्च 3 -- खुर्जा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि पुष्कर में ऐतिहासिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सहयोग से महामंडलेश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा। विश्व शांति के संकल्प के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में देशभर से करीब दो हजार वेदपाठी विद्वान, शास्त्रज्ञ और कर्मकांडी ब्राह्मण शामिल होंगे। यह महायज्ञ निरंतर आठ मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें 200 यज्ञ कुंडों में आहुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और खाड़ी देशों के बीच उपजे तनाव ने मानवता को खतरे में डाल दिया है। ऐसे में आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से विश्व में शांति स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। 19 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.