अखिल भारतीय बहुजन समाज परिचायिका का विमोचन
आगरा, सितम्बर 9 -- अखिल भारतीय बहुजन समाज परिचायिका-2026 का विमोचन केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने किया। बहुजन समाज जागृति संस्थान ने समाज को एक-दूसरे से जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में यह एक उपयोगी पहल है। संस्था अध्यक्ष इं.महेशचंद्र ने बताया कि यह केवल नाम और संपर्क विवरणों का संकलन नहीं, बल्कि बहुजन समाज को आपसी संपर्क, सहयोग और सामाजिक एकता के सूत्र में जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आरपीआई के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने परिचायिका को बहुजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक प्रयास बताया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.