अखिल भारतीय पुलिस योगासन प्रतियोगिता में जीते तीन पदक
चंदौली, मई 28 -- चंदौली। हरियाणा राज्य के करनाल (मधुबन) में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 23 से 27 मई तक आयोजित की गई। इसमें देशभर के विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की पुलिस लाइन में नियुक्त उप निरीक्षक राजकुमार बिन्द ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले और प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया। उन्होंने अपने उत्कृष्ट योग कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करते आर्टिस्टिक सिंगल योगासन में स्वर्ण पदक, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में रजत पदक, आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में कांस्य पदक जीता। एसपी आकाश पटेल एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.