अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीएफओ ने जीते दो कांस्य पदक
औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 9 से 13 मई 2026 तक जनपद लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में जनपद औरैया के मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 मई को मुख्यमंत्री ने किया था, जबकि समापन 13 मई को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर की करीब 42 टीमों एवं 1400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के 50 प्लस डबल्स एवं 55 प्लस व्यक्तिगत राजपत्रित संवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.