अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक, मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय
कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक जयनगर प्रखंड के गोपालडीह में जिला अध्यक्ष मनींद्र राम की अध्यक्षता में हुई। संचालन दशरथ राम ने किया। बैठक में आगामी पांच जुलाई को आयोजित होने वाले "ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह" को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सभी प्रखंड कमेटियों से अपील की गई कि विद्यार्थियों की मार्कशीट 25 जून तक जिला कमेटी के पास अवश्य जमा करें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खरेंद्र राम ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि समाज के बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.