अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक, प्रतिभावान बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी, कोडरमा की बैठक सामुदायिक भवन लोचनपुर में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने किया। बैठक में आगामी पांच जुलाई को जयनगर प्रखंड में आयोजित होने वाले ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला सचिव प्रकाश रजक ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.