कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। संत गाडसे महाराज की जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिलासचिव प्रकाश रजक ने बताया, कि सोमवार को संत गाडगे महाराज की जयंती धोबी धर्मशाला, जयनगर में मनाई जाएगी जयंती के पूर्व जयनगर प्रखंड मुख्यालय से जुलूस निकाली जाएगी। यह जुलूस धर्मशाला जयनगर पहुंचकर जयंती में तब्दील होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...