संतकबीरनगर, सितम्बर 17 -- संतकबीरनगर। नाथनगर में आगामी रविवार को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के जिलाध्यक्ष लालचंद्र दुसाध के अध्यक्षता में दिन में 11 बजे एक आवश्यक बैठक होगी। बैठक में दुसाध समाज के मजबूती पर विचार किया जाएगा। अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने बताया कि संगठन पूरे प्रदेश में मजबूती से खड़ा है। साथ ही भारत सरकार मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एनडीए भाजपा की सहयोगी पार्टी है। उसके बाद भी उतर प्रदेश में दुसाध जाति की समस्या अनसुना किया जा रहा है। दुसाध जाति के व्यक्तियों का अनसूचित जाति प्रमाण पत्र विधिवत विधि अनुरूप होने के बाद भी शासन प्रशासन बांटते हुए सौतेला व्यवहार अपना रहा है। इस बैठक में संगठन के अलावा लोजपा रामविलास पासवान के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.