अखिल भारतीय तेलीक साहू महासभा आज
जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय तेलीक साहू महासभा की जिला कमेटी के आम सदस्यों की बैठक रविवार शाम साकची स्थित जानकी भवन, कुम्हारपाड़ा में होने वाली है। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से कार्यक्रम के समाचार संकलन के लिए प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया है। इस संबंध में जानकारी विनोद गुप्ता ने दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.