रामपुर, मार्च 16 -- अखिल भारतीय जाटव महासभा प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर के आवास पर रविवार को बहुजन नायक कांशीराम की 92वी जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय जाटव महासभा के पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने बहुजन समाज के लिये व उनके महापुरूषों के आत्म सम्मान के लिये जो लड़ाई लड़ी उसको भुलाया नहीं जा सकता। कांशीराम ने अपने समाज के उत्थान के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन उनकी सेवा में लगा दिया उन्होंने अपना घर व परिवार छोड़ दिया। उन्होंने 14 अप्रैल 1984 को बसपा की आधार शिला रखी और समाज में फैले हुये जातिवाद को एक कोढ़ कहा। कांशीराम ने समाजिक परिर्वतन एवं जाति विहिन समाज बनाने का सुनहरा सपना देखा। कांशीराम ने अपने ननिहाल बुगा साह...