वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को तुलसी घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र, जनसंघ के महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, रामयश मिश्र, ज्योतिषाचार्य शशि शेखर चतुर्वेदी और पं. श्रीराम शर्मा, मदन गोपाल पांडेय और धीरज मिश्रा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं लखनऊ में अग्निकांड में मृत छात्रों को भी श्रद्धांजलि दी गई। वैदिक गुरुकुलम के बटुकों ने भी गंगाजल से तर्पण किया। इस अवसर पर रामचंद्र मांझी, पवन पांडेय, शशांक पांडेय, शुभम पांडेय, शाहिद आदि मौजूद रहे। संयोजन और संचालन राघवेंद्र पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ...