बरेली, अप्रैल 11 -- हाफिजगंज। गंगाशील महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की ओर से शनिवार को महाविद्यालय में 'उपनिषद्' विषय पर अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी व सम्मान समारोह किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों की 60 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा व उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष कलाभूषण डा.आरएस पुंडीर ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन व माल्र्यापण कर किया गया। बाद में कैटलॉग का विमोचन किया गया। इस दौरान पांच कलाकृतियों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। वहीं चार कलाकृतियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डा. शशि बाला राठी ने विजेता प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.