गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । रविवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हसुआ के प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास पर चर्चा की गयी। इसके अलावे संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया तथा अन्यान्य विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में निम्न लोबिन रवानी, जिलाध्यक्ष गोड्डा, अमित कुमार, जिला युवा महामंत्री गोड्डा, गणेश रमानी, सक्रिय सदस्य, जीतु रमानी, सक्रिय सदस्य, गणेश सिंह, मदन कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, दीनदयाल सिंह, नरेश सिंह, किशोर कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, रविशंकर सिंह, मोतीलाल सिंह सरगुन सिंह आदि चन्द्रवंशी समाज के लोग उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.