बोकारो, जनवरी 4 -- फुसरो। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले यूथ समिति द्वारा वनभोज का आयोजन करगली-चलकरी पुल के समीप रविवार को किया गया। अध्यक्षता ललन रवानी व संचालन अनिल रवानी ने किया। भीम चन्द्रवंशी, प्रदीप रवानी और ललन रवानी ने कहा कि समाज सर्वोपरि है, इसके उत्थान के लिए समाज को आगे बढ़ाना है। वनभोज का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और राजनैतिक चेतना जागृत करना है। भरत वर्मा, राकेश रोशन, रघु रवानी, कन्हैया रवानी, छोटू रवानी, विकास रवानी, संदीप रवानी, सोनू रवानी, अमित रवानी, राजेश रवानी, शिव कुमार रवानी, किशोर रवानी, मनोज चन्द्रवंशी, अमन रवानी, अरुण रवानी, राकेश रवानी, लक्ष्मण वर्मा, संतोष चन्द्रवंशी, राकेश चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.