मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की मांग की। हाल ही में हरिद्वार के शांतिकुंज में संपन्न हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के पदाधिकारियों ने उपभोक्ता हितों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण संकल्प लिए हैं। पंचायत ने केंद्र सरकार से सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने हेतु प्रभावी कानून बनाने, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाकर उसे शोषण मुक्त व सुलभ बनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन चलाने का आग्रह किया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे राष्ट्र निर्माण और उपभोक्ता सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- महामई में हुआ विधिक जागरूकता शिविर इस दौरान संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.