हरिद्वार, अप्रैल 5 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित संगठन की बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों, संगठन की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर विचार-विमर्श किया। शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले जागरूक नागरिकों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रसार के लिए सक्रिय है। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, उपाध्यक्ष आशा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। दो दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्राहक दृष्टि नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। सभा में ...