अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने काशिफ खां
रामपुर, जून 4 -- प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के अभियान में सक्रिय रहे काशिफ खां को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने यह दायित्व सौंपा है। काशिफ खां 2010 में पहली बार हरियाल ग्राम पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दूसरी बार ग्राम पंचायत मनकरा से प्रधान बने। तीसरी बार उनकी पत्नी सना काशिफ प्रधान चुनी गईं, जो अब प्रशासक हैं। लम्बे समय से वो पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट कर उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे हैं। प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर काशिफ खां भी काफी सक्रिय रहे।जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए काशिफ खां ने अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक सिंह का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.