चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- सोनुवा। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के छोटालुंती टोला काशीडीह में शुरू हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह मनोहरपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया। मौके पर समाज के अभिमन्यु नायक, लक्ष्मण नायक, बलवंत राय नायक, हरिकृष्ण नायक, सच्चिदानंद नायक, भागीरथी नायक, नर्मदा देवी, ममता देवी, दुर्मिला देवी समेत संघ के विभिन्न क्षेत्र के पदधारी सहित अन्य मौजूद रहे। अधिवेशन में सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में विकास और अन्य बिंदुओं पर सभी ने अपनी बातें रखीं। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन झारखंड सरकार के भू राजस्व, निबंधन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...