अखिल भारतीय खेलों ग्रामीण के डायरेक्टर बने पंडित सतेंद्र शर्मा
सहारनपुर, अगस्त 2 -- देवबंद, संवाददाता। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा को अखिल भारतीय खेलो ग्रामीण (एआईजीसीएल) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन सुशील चौधरी ने खेलों के प्रति निष्ठा, समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए पंडित सतेंद्र शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.