अखिल भारतीय कोयला पेंशनर्स महासंघ के केंद्रीय मंत्री बने रविंद्र मिश्रा
बोकारो, जुलाई 20 -- अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा को अखिल भारतीय कोयला पेंशनर्स महासंघ में सीसीएल कोटे से केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। यह निर्णय तेलंगाना के रामगुंडम में आयोजित महासंघ के प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। इस भव्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया के पूर्व अध्यक्ष पीएम प्रसाद एवं कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों से आए हजारों पेंशनधारियों ने हिस्सा लिया और कोयला कर्मियों के हितों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री का पदभार मिलने के बाद रविंद्र कुमार मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.