सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा सोनभद्र के जिला संयोजक प्रेमनाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री उप्र सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की। इस दौरान संयोजक प्रेमनाथ ने कहा कि भारत दुनिया के अस्तर पर एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार देश और प्रदेश की किसानों के साथ बार-बार नाइंसाफी कर इनके फसलों की बिक्री, भूमि का अधिग्रहण, सुरक्षा, मुआवजा इत्यादि और स्मार्ट मीटर लगवा कर बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश किसान सभा के माध्यम से राज्य ब्यापी अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जनपद में भी ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम सौपा गया l इ...