रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो।  राजधानी रांची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती, वीर सिद्धो और कान्हू एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, भंते जैनेंद्र तथागत, अजय कुमार सिंह, इशहाक अंसारी मौजूद थे। उपस्थित नेताओं ने कहा कि 90 वर्षों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के बाद भी देश के किसान और मजदूर आज एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र एवं राज्य की सरकारें किसानों को गुलाम बनाकर रखना चाहती है। इसी कोशिश में केंद्र सरकार द्वारा तीन काला कानून लाने का काम किया गया। हालांकि किसानों के ऐतिहासि...