अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सोनारी में मनाई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयंती
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की जयंती मंगलवार को मनाई गई। कार्यक्रम सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय सारंग की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। फिर सभी लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, शशांक शेखर, राकेश प्रसाद, शिवचरण, सुरेश, बबलू करमाकर, नारायण आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.