अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कांवरियों का किया स्वागत ,300 को दी मेडिकल की सुविधा
कोडरमा, अगस्त 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से ध्वजाधारी धाम जा रहे कांवरियों के लिए डीडीसी आवास के समीप सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवरियों का स्वागत करते हुए पेयजल, शर्बत और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्घाटन विद्यापति अस्थाना ने किया। इस दौरान कांवरियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं का उपचार भी किया गया। महासभा के सदस्यों ने उत्साह के साथ कांवरियों की सेवा की और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने बताया कि शिविर के माध्यम से करीब 300 कांवरियों को मेडिकल सुविधा प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: ध्वजाधारीधाम में विधिक सहायता केन्द्र का किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.